भिलाई में तेज रफ्तार वाहन ने ली जान: शादी कार्ड बांटने जा रहे जीजा की हादसे में मौत…साली को भी आई चोट, सिर को कुचलते हुए आगे निकल गया वाहन

भिलाई। शादी कार्ड बांटने गए जा रहे जीजा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। साली को घटना में मामूली चोटें आई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ धारा 337, 279, 304-ए के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि वार्ड-19, नहर पुल के पास कैलाश, नगर तितुरडीह, मोहन नगर दुर्ग निवासी दुर्गा यादव ने कंप्लेन फाइल कराई है।

बताया है कि, उमदा जरवाय भिलाई-3 निवासी जीजा निर्मल यादव को गुरुवार की सुबह कोसानाला टोल प्लाजा के पास सुपेला में अज्ञात वाहन ने वाहन सीजी 07-ए0वी-0484 को ठोकर मार दिया। घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दुर्गा यादव जरवाय 26 जनवरी को अपनी बहन चम्पा यादव के घर गई थी।

27 जनवरी को उसके घर से जीजा के साथ बाइक में सवार होकर लौट रही थी। तभी वाहन ने बाइक को चपेट में लिया। घटना इतना भयानक था कि अज्ञात वाहन चालक लापरवाही के कारण निर्मल के सिर से वाहन चढ़ गया। वहीं महिला के कोहनी से नीचे अंगुली, कमर मे चोटें आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...