भिलाई में BJP के असंतुष्टों के लिए कांग्रेस ज्यादा सेफ: चार दिन में मंडल अध्यक्ष समेत कई भाजपा पदाधिकारी थाम चुके हैं कांग्रेस का “हाथ”…विधायक देवेंद्र के संपर्क में कई नेता

भिलाई। भाजपा में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। असंतुष्टों की लंबी फेहरिश्त है। जिन्हें अब कांग्रेस में उज्जवल भविष्य नजर आ रहा है। तभी तो चार दिन में मंडल अध्यक्ष से लेकर वार्डों के कई दिग्गज नेता कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं।

इस अभियान को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव खुद ही लीड कर रहे हैं। उन नेताओं के घर खुद ही पहुंच रहे हैं, जिन्हें कांग्रेस में ला रहे हैं। इनमें से अधिकांश वो नेता हैं जो खुद से विधायक देवेंद्र से को-ऑर्डिनेट कर कांग्रेस ज्वाइन करने की इच्छा जाहिर की है।

निकाय चुनाव में जिस तरह भाजपा ने टिकट वितरण किया, उससे साफ लग रहा था कि चुनाव के बाद कुछ तो होगा जिसका असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। भाजपा से असंतुष्ट होकर कांग्रेस में राजनीतिक भविष्य की राह देख रहे हैं। इससे कांग्रेस मजबूत हुई है।

गुरुवार को ही खुर्सीपार इलाके के कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इनमें अधिकांश भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के काम से प्रभवित होकर और कांग्रेस के विचार धारा से सहमत होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

गुरुवार को भी सैकड़ों की संख्या में भाजपा खुर्सीपार पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष रहे रामचंद्र कौशिक, महिला मोर्चा की धनलक्ष्मी गुप्ता, प्रभा दीदी, चरणजीत सिंह, माया दास, सरिता ठाकुर, सम्भा राव, धर्माराव, आनंद प्रजापति, महेश्वरी, राकेश मल्होत्रा, तेज प्रताप, अप्पा राव एवं सभी समस्त जनों को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर ससम्मान कांग्रेस प्रवेश कराया गया।

कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने की महत्वाकांक्षा जाहिर करते हुए कहा कि वे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के काम से काफी प्रभावित हुए हैं। साथ ही अब वे कांग्रेस के साथ कर जनता के हित और विकास के लिए काम करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि गत दिनों पूर्व पार्षद एवं भिलाई भाजपा के पश्चिम मण्डल उपाध्यक्ष रहे संतोष निर्मलकर ने कांग्रेस की विचारधारा में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी ज्वाइन की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...