CG – सांसद की कार के ऊपर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे MP: एक युवक झुलसा, अस्पताल में इलाज जारी

सांसद की कार के ऊपर गिरी बिजली

रायगढ़। रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया की कार पर बिजली गिरी है। हादसे में राठिया बाल-बाल बचे। वे सरायपाली के अपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बिजली गिरने से कार खराब हो गई। इस वजह से उन्होंने कार को कार्यक्रम स्थल पर ही छोड़ दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अपेरा कार्यक्रम में पहुंचते ही बारिश शुरू हो गई। इस दौरान सांसद को रिसीव करने एक शख्स छाता लेकर गाड़ी के पास पहुंचा। सांसद गाड़ी से नीचे उतरने ही वाले थे कि तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी।

इस दौरान बिजली गाड़ी के पास में ही गिरी, जिससे जो शख्स सांसद को रिसीव करने आया था, वह झुलस गया। झटके से दूर गिरा। वहीं सांसद बाल-बाल बच गए। कार के सामने बिजली गिरने से कार की वायरिंग और अन्य मशीनरी को नुकसान पहुंचा है। सांसद की गाड़ी बंद पड़ गई।

बताया जा रहा है कि सांसद राठिया दूसरी गाड़ी से सवार होकर कार्यक्रम से लौट गए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त कार में ड्राइवर और सांसद राठिया थे।

वहीं बिजली गिरने से जो शख्स झुलसा है, उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...