SDO की कार से युवक की मौत: मामले की होगी जांच…भिलाई के अफसर को बचाने के आरोप में नप गए चौकी प्रभारी

राजनांदगांव। शहर के अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ पीएस दीवान ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गत दिनों यश चौथवानी को ठोकर मार दी थी। इस दुर्घटना में यश की मौत हो गई।

परिजनों पीएस दीवान और शहर के विभिन्न संगठनों की ओर से एसपी कार्यालय में आवेदन देकर यह आरोप लगाया गया है कि यश को ठोकर मारने वाले एसडीओ की चिखली चौकी प्रभारी शक्ति सिंह ने मदद की। यश को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया, उल्टे एसडीओ पीएस दीवान की मदद की गई।

परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप के बाद एसपी संतोष सिंह ने एक्सीडेंट के दर्ज प्रकरण की समीक्षा व पुलिस अधिकारी की भूमिका की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा को निर्देशित किया है।

प्राथमिक जांच पूर्ण होने तक चिखली चौकी प्रभारी शक्ति सिंह रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में कार्य करेंगे। उन्हें फिलहाल लाइन अटैच कर दिया गया है।

इस घटना के मद्देनजर सिंधी समाज द्वारा मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महादेवा को उक्त प्रकरण की समीक्षा एवं प्रकरण में पूरे घटनाक्रम सहित उप निरीक्षक शक्ति सिंह की भूमिका की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने आदेश दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बल्देव बाग जाकर यश के परिजन से मुलाकात की। शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। इस दुर्घटना में यश की मौत के बाद सिंधी समाज के अलावा कांग्रेरेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी की ओर से भी कार्रवाई की मांग की गई है। लापरवाह वाहन चालक एसडीओ के विरुद्ध विभागीय जांच की भी मांग उठ रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...