गणेश विर्सजन पर्व पर बंद रहेगी मदिरा दुकानें और बार: कलेक्टर ने जारी किया आदेश… एक दिन पहले शाम से अगले दिन शराब बिक्री में पूर्ण प्रतिबंध

आदेश में कहा गया है कि गणेश विर्सजन के पावन पर्व पर लोकहित एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत राजनांदगांव नगर निगम सीमा क्षेत्र के भीतर स्थित देशी मदिरा दुकान बंद रहेगी।

राजनांदगांव। गणेश विसर्जन के दिन जिले में शराब दुकान करीबन ढेड़ दिन बंद रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन एवं गणेश विसर्जन के पावन पर्व पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत नगर निगम सीमा क्षेत्र राजनांदगांव अंतर्गत स्थित देशी व विदेशी मदिरा एवं एफएल 3 होटल बार तथा भांग दुकान को 16 सितम्बर 2024 को शाम 5 बजे से 17 सितम्बर 2024 को सम्पूर्ण दिवस हेतु बंद रखने निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि गणेश विर्सजन के पावन पर्व पर लोकहित एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत राजनांदगांव नगर निगम सीमा क्षेत्र के भीतर स्थित देशी मदिरा दुकान बंद रहेगी। जिसमें रेवाडीह बाईपास, देशी मदिरा दुकान मण्डी बाईपास, विदेशी मदिरा दुकान रेवाडीह बाईपास, विदेशी मदिरा दुकान मण्डी बाईपास, विदेशी मदिरा दुकान वार्ड क्रमांक 22 राजनांदगांव, एफएल 3 थ्री स्टार राज इम्पीरियल होटल बार रेवाडीह, एफएल 3 राजदूत होटल बार जीई रोड, एफएल 3 ब्लू डायमण्ड बार जीई रोड, एफएल 3 सोनू बार जीई रोड, एफएल 3 सम्राट होटल बार जीई रोड, एफएल 3 आवाना होटल बार थ्री स्टार जीई रोड एवं भांग व भांगघोटा राजनांदगांव की फुटकर दुकान 16 सितम्बर 2024 को शाम 5 बजे से एवं 17 सितम्बर 2024 को सम्पूर्ण दिवस हेतु बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...