दुर्ग शहर को मिली सौगात: राज्य शासन ने विकास कार्यों के लिए दी 9 करोड़ रुपये की स्वीकृति… विधायक गजेंद्र की पहल पर दुर्गवासियों को मिला उपहार; जानिए क्या-क्या कार्य होंगे?

दुर्ग। दुर्ग शहर के विकास के लिए राज्य शासन ने करीब 9 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। विधायक गजेंद्र यादव की पहल से ये स्वीकृति मिली है। जनता की मांग के अनुरूप उन्हें सहूलित देने शहर विधायक गजेंद्र यादव के लगभग सभी प्रस्ताव पर मंजूरी देते हुए शासन ने 8.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किये है। शहर में 59 स्थान पर सीमेंटीकरण सड़क, कच्ची सड़क को डब्लूबीएम, नाली व पुलिया निर्माण, पेवर ब्लॉक, टाइल्स व डोमशेड निर्माण सहित विभिन्न तरह विकास कार्य किया जायेगा। शहर में विकास कार्य के लिए लगातार राशि स्वीकृत होने पर दुर्ग की जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभर जताये है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रभारी मंत्री के मद से विकास कार्य के लिए 65 लाख की स्वीकृति पृथक से दिये है।

शहर विधायक गजेंद्र यादव जनता से किये गए वादा को पूरा करने जुटे हुए है। जनता की मांग के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव बनाकर कार्य के लिए राशि स्वीकृत करा रहे है। उन्होंने कहा की दुर्ग शहर की जनता ने भाजपा पर भरोसा किया उनसे किए वादे को पूरा किया जा रहा है विकास कार्य में फंड की कमी नहीं आएगी। साय सरकार में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है।

कच्ची सड़क का होगा सीमेंटीकरण –
विकास कार्य के लिए स्वीकृत हुए कार्य में शहर में सड़कों का जाल सा बिछेगा। अधोसंरचना मद से दुर्ग निगम क्षेत्र में 59 स्थान पर विकास कार्य के लिए 8 करोड़ 33 लाख स्वीकृत हुए है। इनमें लगभग साढ़े पांच करोड़ से 37 स्थान पर कच्ची सड़क का सीमेंटीकरण किया जायेगा। 10 से अधिक जगह पानी निकासी हेतु नाली व पुलिया निर्माण तथा नये कॉलोनी में 7 से अधिक कच्चे सड़क को डब्लूबीएम किया जायेगा।

प्रभारी मंत्री के मद से होंगे 65 लाख के कार्य –
जनता से भेंट मुलाकात के दौरान जनता की मांग अनुरूप विकास कार्य के लिए विधायक गजेंद्र यादव के प्रस्ताव पर सहमति देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रभारी मंत्री मद से दुर्ग शहर विधानसभा में 65 लाख की स्वीकृति प्रदान किये है। इस राशि से दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में सांस्कृतिक भवन, सिकोला एवं पद्मनाभपुर में डोमशेड, मीनाक्षी नगर सामुदायिक भवन में पेवर ब्लॉक एवं टाइल्स, टिन शेड, बघेरा के सामुदायिक भवन में शौचालय निर्माण, नाना नानी पार्क के सामने जागिंग बनाया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...