भिलाई में श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 17 सितम्बर को… यहां होगा भव्य आयोजन; 5 विशिष्ठ व्यक्तियों को मिलेगा ’भिलाई रत्न सम्मान’

भिलाई। आस्था रथ सांस्कृतिक मंच द्वारा विगत 8 वर्षाे से गणेश विसर्जन को अनूठा एंव श्रद्धामय बनाने के उद्देश्य से राजनांदगांव और रायपुर की तर्ज पर भिलाई में भी ’श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है । इसी कडी में 17 सितम्बर को शाम 7 बजे से शहर में विराजित भगवान श्री गणेश को स्थापित करने वाली समितियां झांकी के रूप में सेंन्ट्रल एवेन्यू से निकलेंगी। इनके सम्मान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सिविक सेंटर तिराहा सेल परिवार चौक मंगल भवन के सामने ‘श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसकी संपूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस धार्मिक आयोजन में शहर के जनप्रतिनिधियों सहित समाजसेवी शामिल होंगे ।

वर्ष 2024 में होने वाले इस आयोजन के तहत 17 सितम्बर को शाम 7 बजे से कतारबद्ध होकर गणेश पूजन समितियां पूरे भक्ति उल्लास के साथ झांकी के रुप में आगे बढेगी और इन तमाम झांकियों का सम्मान सिविक सेंटर सेल परिवार चौक पर अतिथीयों द्वारा किया जाएगा । श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह को आकर्षक बनाने के लिए सर्वश्रेश्ठ पंडाल, सर्वश्रेश्ठ, प्रतिमा, सर्वश्रेश्ठ पूजन समिति, सर्वश्रेश्ठ झांकी के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए है । आस्था रथ सांस्कृतिक मंच द्वारा कनिष्ठ वर्ग में भी पुरस्कार संजोए गए हैं ताकि छोटी आयोजन समितियों को भी प्रतियोगिता में शामिल कर उनका उत्साह बढ़ाया जा सके। इसके अलावा आयोजन में शामिल होने वाली प्रत्येक समितियों का उत्साह बढाने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा ।

आयोजन के अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर एवं संयोजक अनूभूति भाकरे ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष समाज में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाले 5 विशिष्ठ व्यक्तियों को ’भिलाई रत्न सम्मान’ से सम्मानित भी किया जाएगा साथ ही स्व.प्रकाश भाकरे एवं स्व. बीरा सिंह की स्मृति में 2 लोगो को सेवा और शिक्षा सहायता के लिए सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। ,आयोजकों ने शहरवासियो से अपील की है कि वे भव्य रूप से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में सम्मलित हों और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। .इस आयोजन को आकर्षक एंव भव्य बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का समावेश भी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...