- मंत्री रविंद्र चौबे का धान के दाम को लेकर बड़ा दावा
- 75 सीटों पर जीत दर्ज करेगी कांग्रेस: मंत्री चौबे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूचि कब आएगी इस बात से पर्दा हट गया है। मंत्री रविंद्र चौबे ने टिकट को लेकर इम्पोर्टेंट जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आधे से ज्यादा सीटों पर चर्चा पूरी हो गई हैं। अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम तय हो गए हैं। वहीं कुछ सीटों में दो नामों का पैनल तैयार है। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी में नामों पर चर्चा होगी। फिर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी इन नामों पर मुहर लगाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इसी सप्ताह प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होगी। मंत्री रविंद्र चौबे ने धान के दाम को लेकर बड़ा दावा करते हुए बोला है कि, छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 36 सौ रुपए मिलेगा, अगले सरकार के कार्यकाल तक 36 सौ रुपए तक मिलेगा। छत्तीसगढ़ देश में सबसे ज्यादा धान का दाम दे रही है। हमारी सरकार किसानों के समर्थन से 75 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।


