कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी: कांग्रेस से सीएम बघेल को मिला मौका, भाजपा ने छत्तीसगढ़ से किसी नेता को भी नहीं दिया मौका, देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर। कांग्रेस ने आगामी कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, एलओपी सिद्धारमैया, जगदीश शेट्टार, शशि थरूर, सीएम भूपेश बघेल और अन्य के नाम हैं।

आपको बता दे की कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी। प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा ने आज अपनी-अपनी पार्टी की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 40 नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा की ओर से जारी सूची में छत्तीसगढ़ से किसी भी नेता का नाम शामिल नहीं है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं, जो राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...