भिलाई। भारत में त्यौहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। एक के बाद एक पर्व को बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। परसो लोहड़ी मनाया गया तो वही शनिवार और रविवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में भिलाई में आज लोहड़ी और मकर संक्राति मनाया जाएगा। जिसका आयोजन नगर पालिक निगम, भिलाई की MIC मेंबर व वार्ड-39 की पार्षद एवं महिला सशक्तिकरण की चेयरमैन रीता सिंह गेरा के द्वारा किया जा रहा है।
रीता सिंह गेरा ने लोहड़ी एवं संक्राति पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, इस पर्व को मनाने के लिए आप सभी दिनांक 15 जनवरी 2023 को शाम 6 बजे से नगर निगम पानी टंकी ग्राउण्ड, वैशालीनगर में आप सपरिवार सादर आमंत्रित है। कृपया पधारकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।