CG – लव, SEX और धोखा: पहले दोस्ती, उसके बाद प्यार का इजहार… फिर शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाता रहा संबंध… तीसरी बार हुई प्रेगनेंट तो गर्भपात कराकर फिर बनाया संबंध, अब शादी करने से किया इंकार, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

पहले दोस्ती, उसके बाद प्यार का इजहार… फिर शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाता रहा संबंध

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में युवती से दुष्कर्म के बाद तीन बार गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। घटना लोहारा थाना क्षेत्र की है। आरोपी का नाम जितेंद्र जंघेल 24 वर्ष निवासी संबलपुर के गंडई खैरागढ़ का रहने वाला है।

मिली जानकारी के मुताबिक लोहारा क्षेत्र की रहने वाली लड़की से 7 साल पहले खैरागढ़ जिले के गंडई इलाके के रहने वाले कुमन जंघेल(24) की दोस्ती हुई थी। आरोपी उसके गांव आया जाया करता था। उसी दौरान उसकी लड़की से दोस्ती हुई और फिर उसने प्यार का इजहार भी कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने शादी करने का वादा किया फिर खेत में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाया।

लड़की के मुताबिक हर बार विवाह करने की बात कहकर वो उससे संबंध बनाया करता था। इससे लड़की पहले ही 2 बार प्रेग्ननेंट हो चुकी थी। कुछ दिन बाद फिर से वह तीसरी बार गर्भवती हो गई। तब युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। इस पर लड़की ने विरोध किया और कहा था कि अब शादी कर लेते हैं। लेकिन युवक नहीं माना और उससे संबंध बनाता रहा।

शादी करने की बात जब युवक ने नहीं मानी तो परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई । अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। आरोपी खेती मजदूरी करता था। वहीं लड़की रायपुर में किसी कंपनी में काम करती है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...