खेत में संबंध बनाते पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, फिर ग्रामीणों ने जो किया वह सपने में भी नहीं सोचा था, पढ़िए पुरा मामला

मल्टीमीडिया डेस्क: लव मैरिज के लिए आज भी कई परिवार राजी नहीं होते हैं। ऐसे में प्रेमी जोड़ा शादी के लिए बहुत हाथ पैर मारता है। कोई घर से भागकर शादी रचा लेता है तो कोई सालों तक माँ बाप को मनाता रह जाता है। कुछ तो शादी न होने पर आत्महत्या जैसा बड़ा कदम भी उठा लेते हैं।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे प्रेमी जोड़े से मिलाने जा रहे हैं जिन्हें शादी रचाने के लिए एक ढेले की मेहनत भी नहीं करनी पड़ी। बल्कि वे तो आपस में खूब मजे कर रहे थे और खुद आगे रहकर गाँव वालों ने उनके हाथ पीले कर दिए। तो चलिए इस अजब प्रेम की गजब कहानी को विस्तार से जानते हैं।

यह मामला बिहार के नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के कछीयावां गांव का है। यहां खंधा में एक प्रेमी जोड़ा खेत में शारीरिक संबंध बना रहा था। लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जल्द ही ग्रामीणों का वहां ताता लग गया। हर कोई प्रेमी जोड़े की इस हरकत पर आपत्ति जताने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने जो किया वह प्रेमी जोड़े ने सपने में भी नहीं सोचा था।

ग्रामीण प्रेमी जोड़े को पकड़कर गांव के मंदिर ले गए। यहां वे दोनों की जबरन शादी कराने लगे। अब लड़की तो इस शादी के लिए झट से राजी हो गई, लेकिन लड़का नखरे करने लगा। वह शादी को रेडी नहीं हुआ। लेकिन ग्रामीणों ने लड़के की एक न सुनी। उसे शादी करने के लिए फोर्स किया। मजबूरी में लड़के ने भी गाँववालों के डर से प्रेमीका की मांग में सिंदूर भर दिया।

प्रेमी युवक जहानाबाद जिला के करनौल थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में रहता है। उसकी बहन कछीयावां गांव में रहती हैं। वह उसी से मिलने आया था। कुछ महीनों पहले उसकी मुलाकात गांव की ही एक लड़की से हुई थी। बस यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक युवती आए दिन चोरी छिपे मिलने लगे। दोनों ने फिजिकल रिलेशन भी बनाए। लेकिन इस बार खेत में वे पकड़े गए।

जब यह मामला थरथरी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार के पास पहुंचा तो उनकी टीम गांव गई। लेकिन लड़का या लड़की किसी भी पक्ष ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया। ऐसे में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं ये पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर हंसी मजाक भी कर रहे हैं। बोल रहे हैं घरवाले शादी को नहीं माने तो इस ट्रिक से भी शादी कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...