छत्तीसगढ़ में गोली कांड: सहेली के साथ रेस्टोरेंट जा रही थी लड़की… सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने कट्टे से किया फायर… फिर मोबाइल लूट भाग निकले, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात गोली कांड हुआ है। एक लड़की पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस कांड में लड़की की जान तो बच गई मगर वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अब इस मामले में फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना घटना रायपुर के वीआईपी रोड इलाके की है। वीडब्ल्यू कैनयन होटल की तरफ जाने वाली सड़क पर यह घटना हुई। रायपुर के महावीर नगर इलाके की रहने वाली रितिका इसरानी अपनी सहेली के साथ डिनर करने रेस्टोरेंट की तरफ जा रही थी। होटल बीडब्ल्यू कैनियन के पास पड़ने वाली खाली सड़क पर पहले से दो बदमाश युवक अपनी बाइक पार्क करके खड़े हुए थे।

सुनसान सड़क पर रेस्टोरेंट की तरफ आगे बढ़ती युवती को देखकर वह रितिका की तरफ आने लगे। घबराकर रितिका ने अपना स्कूटर मोड़ना चाहा, लेकिन तब तक भागकर युवक उनके पास आ गए। रितिका की स्कूटर पर पीछे बैठी उसकी सहेली घबराकर भाग गई। रितिका से बदमाश उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे।

रितिका ने अपना मोबाइल उन्हें नहीं दिया तो एक युवक ने कट्टे से गोली चला दी। गोली रितिका के हाथ को छूते हुए निकल गई। घायल होकर रितिका वहां गिर पड़ी। इस बीच मोबाइल और युवती का इयर फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। घायल रितिका को इलाज के लिए वी केयर अस्पताल भेजा गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...