LPG Gas Cylinder Price Hike: आज से और बढ़ गया रसोई खर्च का बोझ… घरेलू सिलेंडर हुआ महंगा… जानें कितनी चुकानी होगी कीमत

नई दिल्ली। आज से घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। घरेलू 14.2 किलो की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की कमी हुई है।

नया रसोई गैस कनेक्‍शन भी हो चुका है महंगा
इससे पहले जून में खबर सामने आई थी कि अब नया रसोई गैस कनेक्‍शन (LPG Gas Connection) लेना भी महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के नए कनेक्शन की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा किया था। जिसके बाद नए ग्राहकों को गैस कनेक्शन लेने के लिए 2200 रुपए खर्च करने की बात सामने आई थी। पहले यही कीमत 1450 रुपये थी।

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था कि 5 किलो के सिलेंडर की सिक्योरिटी अब 800 की बजाय 1150 कर दी गई है।

रेग्युलेटर भी महंगा
गैस सिलेंडर की तरह ही इसका रेग्युलेटर भी महंगा हो गया था। पहले रेग्युलेटर के लिए आपको 150 रुपए कीमत चुकानी पड़ती थी। लेकिन बाद में इसके लिए 250 रुपए अदा करने की बात सामने आई।

उज्ज्वला योजना पर भी मार
महंगाई की मार प्रधानमंत्री का उज्जवला योजना के ग्राहकों पर भी पड़ी है। यदि इन ग्राहकों ने अपने कनेक्शन पर सिलेंडर को डबल किया तो दूसरे सिलेंडर की बढ़ी हुई सिक्योरिटी राशि देनी ही होगी। हालांकि यदि उज्जवला योजना में किसी को नया कनेक्शन मिलता है तो सिलेंडर की राशि पहले वाली ही देनी होगी।

डबल सिलेंडर पर भी असर
देश में बहुत से लोग आपकी रसोई में काम आने वाला 14.2 किलोग्राम वजन के गैस सिलेंडर का डबल कनेक्शन लेते हैं। इससे उन्हें रीफिल करवाने में आसानी होती है, साथ ही गैस की किल्लत भी नहीं होती। पहले डबल कनेक्शन के लिए ग्राहकों को 2900 रुपए अदा करने होते थे। लेकिन अब डबल कनेक्शन 4400 रुपए में मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष पर लगा विराम:...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य एक राहत की खबर आ रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी...

विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग: कर्नल सोफिया ने बताया...

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बने हुए हैं. पाक ने भारत के नागरिकों और धार्मिक स्‍थलों पर हमला करना शुरू...

India Pakistan War: अब छोड़ेंगे नहीं…भारत का मिसाइल अटैक,...

India Pakistan War : भारतीय सेना ने जम्मू के पास आतंकी लॉन्च पैड और पाकिस्तानी पोस्ट को शुक्रवार रात तबाह कर दिया है। ये वहीं...

ऑपरेशन सिंदूर से लहूलुहान हुआ पाकिस्तान, भारत ने 50...

नई दिल्ली। पाकिस्तान से जारी जंग के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार सुबह से ही एयर रेड सायरन बज रहे हैं। भारत ने...

ट्रेंडिंग