रायपुर। ब्यूरोक्रेसी को लेकर एक दुखद खबर है। ये खबर दिल्ली आई। छत्तीसगढ़ कैडर की IAS एम. गीता का निधन हो गया। वे दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पोस्टेड थीं। 1997 बैच की IAS थीं। बताया गया कि, पिछले करीब ढाई महीने से दिल्ली के अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही थीं। एम गीता कुछ महीने पहले यहां से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गई हुई थीं। वहां उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो करीब ढाई महीने से वेंटिलेटर पर थीं। आज शाम साढ़े सात बजे अंतिम सांस लीं। डाक्टरों का कहना है, गीता को एक के बाद एक 13 स्ट्रोक पड़े थे।

97 बैच की आईएएस गीता डेपुटेशन पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री हैं। छत्तीसगढ़ के सीनियर आईएएस अधिकारियों ने एम गीता के निधन की पुष्टि की है।

