भिलाई के बैकुंठधाम में 22 जनवरी को होगा मड़ई मेला: पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा बोले – रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा पर होगा भव्य कार्यक्रम

भिलाई। रघुनंदन वंदन आयोजन के तहत 22 जनवरी को बैकुंठधाम भिलाई में मड़ई मेला होने वाला है। बैकुंठधाम के संस्थापक व भिलाई नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने बताया कि वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह के अवसर पर बैकुंठधाम कैंप भिलाई में विविध आयोजन किया गया है। 22 जनवरी को दोपहर 1 बजे से श्रीराम पर आधारित भव्य रंगोली प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

बैकुंठधाम मैदान में मड़ई मेला का भी विशेष आकर्षण रखा गया है। मंडई मेले में विभिन्न प्रकार के दुकानदार और झूलों का आकर्षण दर्शकों को लुभाएंगा। शाम 6 बजे भव्य दीप सजावट रखी गई है। शाम 6:30 बजे से विराट हनुमान चालीसा एवं संगीतमय भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। रात्रि में 10 बजे छत्तीसगढ़ लोक कार्यक्रम गजराज ग्रुप द्वारा आयोजित “सोनहा बादर” है। इन कार्यक्रमों में हजारों दर्शकों की शामिल होने की संभावना है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...