विराटनगर बोरसी में कन्या पूजन के साथ हुआ महाभंडारा, कई भक्तों ने कहा – यहां मां दुर्गा के दर्शन मात्र से पूरी होती है मनोकामना

दुर्ग। नवरात्र के अवसर पर विराटनगर बोरसी में जन जागरण दुर्गोत्सव समिति ने मां दुर्ग की प्रतिमा स्थापित कर 9 दिनों तक भक्ति संध्या, नृत्य प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोक नृत्य, गरबा, रंगोली, चित्रकला, मंत्रोच्चार प्रतियोगिता, सुआ नृत्य सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया. अष्टमी तिथि पर शुक्रवार को पूर्णाहुति हवन पूजन, कन्या पूजन एवं महा भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजन कर माता का महाप्रसाद ग्रहण किया।

जन जागरण समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा एवं महासचिव महावीर साहू ने बताया कि यह आयोजन का चौथा वर्ष था। प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इस नौ दिनों के दौरान कई भक्तों ने बताया कि विराट नगर में गत वर्षों में माता के दर्शन मात्र से मनोरथ सिद्ध हुए,जिससे भक्त विराट नगर में विराजित माता को मनोकामना देवी का नाम देने लगे। शुभ मुहूर्त पर यज्ञ के साथ पूर्णाहूति और महाआरती की गई. इसके बादरा प्रसाद का वितरण किया गया।

महाष्टमी पर भक्तों ने माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए. इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने माता के श्रृंगार के विभिन्न सामग्री सहित श्रीफल अर्पित किया. यह सिलसिला पूरे नौ दिनों तक चलता रहा। शुभ मुहूर्त में आचार्य पूर्णानंद तिवारी एवं कृष्णार्जुन दुबे के सानिध्य में माता की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रों के साथ की गई. 13 अक्टूबर रविवार के दिन सुबह गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सरंक्षक अनुज राम साह ए.डी.टंडन, डॉ.कृष्ण कुमार पाटिल, पोषण लाल साहू, पन्ना लाल साह, अध्यक्ष, किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष, खिलू राम साहू, विजय यादव,उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू,सचिव, महाबीर साहू,सहसचिव, संजय अष्टकर,संगठन सचिव शशि कुमार साहू, कोषाध्यक्ष राकेश साहू, सहकोषाध्यक्ष खिलेश साहू, सांस्कृतिक मंडल, खिलावन निषाद, डी.आर. सिन्हा, भोज लाल हिरवानी, सांस्कृतिक मंडल(महिला) सुमति सिन्हा ,वर्षा साहू , खेम साहू, मनेंद्र साहू, विनय गजपाल समेत नगरवासियों का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...