रायपुर में नाबालिग रिश्तेदार ने की तीन साल के बच्चे की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में तीन साल के बच्चे की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस वारदात को नाबालिग रिश्तेदार ने अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आरोपी नाबालिग से पूछताछ कर रही.

मिली जानकारी के मुताबिक, सडडू के वीआईपी सिटी के पास लेबर क्वार्टर में बलौदाबाजार जिले का एक मजदूर परिवार रहता है. 11 अक्टूबर शुक्रवार दोपहर से उनका 3 साल का बेटा उनके रिश्तेदार नाबालिग के साथ निकला था. कुछ देर बाद परिजनों को बालक का ध्यान आया. उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया. बच्चा कही नहीं मिला. परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस भी बालक की तलाश में लगी थी.

रात करीब 11 बजे के आस पास बालक का शव वीआईपी सिटी के गोल चौक के पास झाड़ियों में मिला. इसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा कि नाबालिग रिश्तेदार ने ही हत्या की है. जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में पाया गया है कि बालक की हत्या गला दबाकर की गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...