नक्सलवाद के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई : बस्तर में नक्सलियों तक हथियार पहुंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। नक्सलवाद के खिलाफ NIA ने बड़ी कार्रवाई की है. नक्सल कैडरों को हथियार और गोला-बारूद सप्लाई करने वाले प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद को यूपी से गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में CPI (माओवादी) को यूपी से हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करते थे.

इस मामले में अब तक कुल 6 गिरफ्तारियां हो चुकी है. इस मामले में पहली बार 4 गिरफ्तारियां पिछले साल जनवरी में हुई थी. आरोपियों से स्थानीय पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद जब्त किया था. एनआईए ने इस साल जनवरी में जांच का कार्यभार संभाला. जांच के दौरान पाया की यूपी के सुधीर और सूरज उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में हथियारों की सप्लाई करता है. एनआईए ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एनआईए ने कहा कि यह जोड़ी नियमित नक्सलियों के संपर्क में थी और प्रतिबंधित आतंकवादी समूह का समर्थन करने की साजिश रच रही थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...