Mahadev Book का खिलाड़ी सतनाम गिरफ्तार; दुर्ग पुलिस ने किया ये खुलासा

भिलाई। ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के खिलाफ दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक जारी है। इसी बिच एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। महादेव बुक के सट्टा किंग सतनाम सिंह ने दुर्ग पुलिस के दबाव में सरेंडर कर दिया है। दुर्ग पुलिस की लगातार अंतर्राज्यीय स्तर पर की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से सटोरियों की कमर टूटने लगी है। पुलिस ने बताया की शांति नगर निवासी फरार आरोपी, महादेव सट्टा किंग, सतनाम सिंह ने पुलिस के दबाव में सरेंडर कर दिया है।

बताया जा रहा है की सतनाम को पुलिस से बचने के लिए लगातार देश के विभिन्न कोनों पर भागना पड़ रहा था। फरार आरोपी सतनाम सिंह लगातार स्थान परिवर्तन करने व पुलिस के दबाव के कारण परिवार से मिलने न आ जा पाने से परेशान हो गया था। जिसके चलते आज उसने सरेंडर किया है। अक्टूबर में कोहका क्षेत्र में महादेव सट्टा पर की गई कार्यवाही के मामले में सतनाम फरार था। दुर्ग पुलिस आरोपी सतनाम की लगातार तलाश में जुटी हुई थी। दुर्ग पुलिस उसे ढूंढ कर अरेस्ट कर लेती परन्तु उसके पहले ही आरोपी सतनाम ने पुलिस के भय से सरेंडर कर दिया।

आरोपी का विवरण सतनाम सिंह, पिता जगदीश सिंह, उम्र 43 साल, निवासी सड़क नंबर 05 शांति नगर भिलाई

पुलिस ने ये किया खुलासा
विवरण इस प्रकार है कि दुर्ग जिले में महादेव एप्प द्वारा सट्टा एप्प चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुसे) द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक ( भिलाई नगर ) निखिल राखेचा (मापसे) व उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) नसर सिद्धीकी (रापुसे) के मार्ग दर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देशित किया गया था।

जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट निरीक्षक संतोष मिश्रा, व चौकी प्रभारी स्मृति नगर उप निरीक्षक युवराज देशमुख की संयुक्त टीम के द्वारा दिनांक 22.10.2022 को हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहका में अवैध रूप से महादेव एप्प में लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से बैंक खाता के माध्यम से ऑन लाईन पैसे का लेन देन करते हुए सट्टा खिलाने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई थी जिसमें आरोपी मुकेश कुमार, दीपक एवं श्रीकांत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग लैपटॉप मय चार्जर, 09 नग मोबाईल मय सीम, 01 नग सट्टा का हिसाब किताब रजिस्टर बरामद किया गया था।

प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ करने पर जामुल निवासी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम व शांति नगर निवासी सतनाम सिंह की भी संलिप्तता प्रकरण में होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। जिससे चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1030/2022 धारा 4 (क) सार्वजनिक धूत अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 15.11.2022 को फरार आरोपी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम गिरफ्तार किया जा चुका है। सतनाम सिंह की पतासाजी दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार देश के विभिन्न राज्यों में दबिश देकर पता तलाश किया जा रहा था। जिससे आरोपी सतनाम सिंह लगातार स्थान परिवर्तन करने अपने परिवार से मिलने जुलने ना आ पाने से अत्यधिक परेशान हो गया था जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस के अत्यंत दबाव के कारण आरोपी सतनाम सिंह दुर्ग पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के लिए विवश हो गया। आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन बरामद कर जप्त किया गया है। अग्रिम कार्यावाही चौकी स्मृति नगर से की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक हरकत का VIDEO: पेट्रोल पंप पर लड़की ने...

डेस्क। कुछ महिलाएं, महिला होने का फायदा उठाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाएं जानबूझकर हंगामा करती हैं और झूठे...

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने...

दुर्ग। सांसद विजय बघेल ने आज वैशाली नगर विधानसभा के तीन मंडलों में जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा निकाले। कैम्प मंडल वैशाली नगर मंडल सुपेला मंडल...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के...

दो सटोरी गिरफ्तार: Durg पुलिस ने Raid मार कर...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों...

ट्रेंडिंग