BSP URM में बड़ी दुर्घटना: ठेका श्रमिक की मौत… ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा, लोको की कप्लिंग जोड़ते समय…. ट्रेन पीछे हुई रोल

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के यूआरएम विभाग में ठेका श्रमिक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मेसर्स हितेष भाई पटेल के स्कील्ड ठेका श्रमिक में से एक 41 वर्षीय उदय राम साहू गुरुवार 20 जून, 2024 को यूआर एम के सप्लाई लाईन में शाम 4.30 बजे के लगभग लोको की कप्लिंग को जोड़ते समय दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें तत्काल संयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया। जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, टी एंड डी विभाग में ट्रेन के बीच का कपलिंग लग रहा था तभी ट्रेन पीछे रोल हो गई और भारी चोट लगने से यह हादसा हुआ।

Exit mobile version