दुर्ग में ईडी की बड़ी कार्रवाई : भाजपा नेता व बिल्डर के ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेज खंगाल रही टीम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग के प्रसिद्ध बिल्डर और वरिष्ठ भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर छापा मारा है। सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में जांच टीम ने दुर्ग की महेश कॉलोनी स्थित उनके निवास और कार्यालय पर एक साथ दबिश दी है।

जानकारी के मुताबिक, दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे एक दर्जन से अधिक अधिकारी इस जांच में शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिसर के बाहर CRPF के जवानों को तैनात किया गया है।

फिलहाल ईडी की टीम राठी से जुड़े दस्तावेजों, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि चतुर्भुज राठी का ‘अमर इंफ्रा’ ग्रुप क्षेत्र का बड़ा रियल एस्टेट नेटवर्क है, जिसके तहत 6 से अधिक फर्में संचालित होती हैं।

इस कार्रवाई के बाद इलाके के कारोबारियों और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक इस छापेमारी को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...