दुर्ग में ट्रैवल एजेंसी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 10 वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में ट्रैवल एजेंसी की आड़ में वाहन मालिकों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मोहन नगर थाना पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गिरवी रखे गए 10 वाहन (9 कार और 1 मोटरसाइकिल) जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को “माँ लक्ष्मी टूर एण्ड ट्रेवल्स” का संचालक बताकर लोगों से गाड़ियां किराए पर लेते थे। शुरुआत में भरोसा जीतने के बाद वे न तो वाहन का किराया देते थे और न ही गाड़ी वापस करते थे। इसके बाद वाहनों को अन्य लोगों के पास गिरवी रख देते थे।

इस ठगी का खुलासा तब हुआ जब दुर्ग निवासी आकुब खान ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनकी गाड़ी किराए पर ली थी, लेकिन न तो किराया दिया और न ही गाड़ी लौटाई। संपर्क करने पर आरोपियों ने फोन बंद कर दिया और फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(5) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पूरे गिरोह की कार्यप्रणाली सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव निवासी अमित कुमार सिंह और डोंगरगढ़ निवासी वरुण सलामे (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कई और लोगों से इसी तरह ठगी करने की बात कबूल की है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनके द्वारा गिरवी रखे गए स्थानों से कुल 10 वाहन बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पीड़ितों के सामने आने की भी संभावना जताई जा रही है। वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे अपनी गाड़ी किराए पर देने से पहले संबंधित व्यक्ति या एजेंसी की पूरी जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...