नया रायपुर के IIIT हॉस्टल में बड़ी चोरी, छात्रों के 15 लैपटॉप पार, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। नया रायपुर स्थित IIIT में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। संस्थान के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी होने के बाद कॉलेज प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई, जब छात्र परीक्षा देने कॉलेज गए हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक हॉस्टल में काम करने का बहाना बनाकर अंदर घुसा और छात्रों के कमरों से लैपटॉप चोरी कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना हॉस्टल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध युवक साफ नजर आ रहा है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया। छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हॉस्टल परिसर में बाहरी लोगों की एंट्री पर पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण इतनी बड़ी चोरी की घटना हुई।

मामले की लिखित शिकायत राखी थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान करने और चोरी गए लैपटॉप बरामद करने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...