CG – नग्न हालत में मिली पड़ोसी के घर में शादीशुदा महिला की लाश: पलंग में हाथ बंधे हुए मिले, रेप के बाद हत्या की आशंका

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादीशुदा महिला की लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला का हाथ पलंग से बंधा हुआ नग्न हालत में मिला है। मृतिका के साथ रेप की भी आशंका जतायी जा रही है। वहीं वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने इस हत्या की वारदात पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की लाश पड़ोसी युवक के घर पर ही मिली। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ अभनपुर थाना क्षेत्र में रहती थी। उसका पति एक निजी फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता है। 27 जनवरी को अपने कंपनी के काम से नागपुर गया हुआ था।

घर पर उसकी पत्नी और 2 छोटे बच्चे (उम्र 10 और 2 साल) थे। 28 जनवरी को सुबह 10 बजे के करीब महिला का अपने पति से फोन पर बातचीत हुई। शाम 5 बजे उसके एक बेटे ने फोन पर बताया कि मां कहीं चली गई है। छोटा भाई रो रहा है।

महिला का पति वापस अपने गांव लौटा। उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर पर फोन लगाकर पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तभी गांव के लिए एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस के उत्तम साहू के घर पर एक महिला की लाश मिली है। आसपास खून बिखरा हुआ है। उसकी बेरहमी से हत्या हो गई है। साथ ही उत्तम साहू घर से फरार है। पति ने पत्नी को पहचान लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और उत्तम साहू फोन पर आपस में बातचीत करते थे। इस पर महिला के पति ने रोक-टोक की थी। आशंका है आरोपी उत्तम ने पहले महिला को अपने घर में बुलाया होगा। फिर उससे रेप की घटना को अंजाम दिया।

महिला के विरोध के बाद उसके हाथ को रस्सी से पलंग पर बांध दिया। फिर उसके सिर पर किसी भारी चीज से मारकर हत्या कर दी। संदिग्ध आरोपी उत्तम साहू फिलहाल फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CA छात्र की मौत: ‘माई का मड़वा’ घूमने गया...

CG पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माई का मड़वा में एक हादसा हुआ है।...

विधायक देवेंद्र ने खुर्सीपार की घटना को लेकर SP...

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक से विशेष मुलाकात की। खुर्सीपार बापूनगर में जो घटना हुई है। पीड़ित परिवार...

दुर्ग पुलिस विभाग में जंबो ट्रांसफर: SI, ASI सहित...

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 119 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसमें एक एसआई, 26...

नकटी गांव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा जिले के ग्राम पंचायत नकटी...

ट्रेंडिंग