दुर्ग गुरूद्वारा में मनाया गया गुरू अर्जुन देव का शहीदी पर्व: प्रधान सेवादार अरविंदर खुराना ने बताई गुरूदेव अर्जुनदेव की बातें, एसपी डॉ. पल्लव समेत सभी समाज के लोग लंगर में हुए शामिल

भिलाई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुनानक पथ दुर्ग में धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी पर्व मनाया गया। इसमें सुबह से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें सुबह ८.३० श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ साहिब के पाठ की समाप्ती की गई। उपरांत ९ बजे से ९.३० बजे तक हजुरी जथे ने कीर्तन किया। ९.३० से ११ बजे तक हिम चाकर गोबिंद के बचो ने कीर्तन किया। ११ से ११.३० बजे तक संगत में से कीर्तन किया गया। उसके उपरांत ज्ञानी ओम वीर सिंह जी ने कथा कर के संगत को निहाल किया। उसके उपरांत प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने संगत को सिख बच्चों को सिखी से जुड़े रहने के लिए अनुरोध किया। क्योंकि श्री गुरु अर्जन देव जी ने अपनी शहीदी सिख धरम को बचाने के लिए दी थी तो बच्चों को सिख धरम का पता रहना चाहिए और अपने धरम में क़ायम रहना चाहिए।
इस अवसर पर दुर्ग ज़िले के SP डॉक्टर अभिषेक पल्लवा ने गुरु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया उपरांत गुरु का लंगर ग्रहण किया। पार्षद मंदीप सिंह भाटिया ने भी गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरु की संगत के लिए लंगर बना था जो पूरी सिख संगत एवं सभी समाज के वर्गों ने लंगर किया और ठंडी शबील ग्रहण की।
मंच का संचालन स्टेज सेवादार रजिंदेर पाल सिंह अरोरा ने किया। इस अवसर पर दलपरीत सिंह भाटिया, जतिंदर सिंह,सुखदेव सिंह,इंदरपाल सिंह भाटिया,अवतार सिंह रंधावा, परमजीत सिंह( लाँगरी) कुलबीर सिंह सलूजा,सूरिंदर सिंह कबरवाल, बनता सिंह ,राजू भाटिया, सोखी वीरजी, भूपिंदर सिंह भाटिया, जसप्रीत सिंह भाटिया, सतनाम सिंह भाटिया, हरदीप सिंह( छोटू) दवेंदर सिंह, बचन सिंह नागपाल, महेन्द्र सिंह भुई, जगजीत सिंह कलसी समूह सिख समाज ने एवं सिख सेवादार बच्चों ने रमन रहल, शिवा चौधरी, तेजिंदर सिंह तेगी, एवं उनके साथ और बच्चों ने सेवा में अपना सहयोग दिया।।

गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों ने निरन्तर जल सेवा देने पर जलगृह प्रभारी का किया सम्मान
श्री गुरु अर्जनदेव जी महाराज के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में निरंतर गुरुघर के लिए निरन्तर जल की सेवा देने पर नगर निगम दुर्ग के जलगृह प्रभारी संजय कोहले का सम्मान किया गया। श्री गुरु अर्जनदेव जी महाराज के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा में उनकी निरंतर सेवा के लिए गुरुद्वारा साहिब के समस्त कार्यकारणी सदस्यों ने धन्यवाद प्रगट किया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में साथी एमआईसी मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, पूर्व पार्षद फतेह सिंह भाटिया, राजू भाटिया, सतबीर सिंह, प्रधान अरविंदर सिंह खुराना, ज्ञानी ओमकार सिंह,सुखबीर सिंह राजू, जतिंदर सिंह, हैप्पी भाटिया, राजेंद्रपल सिंह अरोरा (संचालक) मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

समाधान शिविर में ग्रामवासियों का जल्द बना राशन कार्ड,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 08 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार...

दुर्ग में CMO सस्पेंड: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभागीय कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण दुर्ग जिले के भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य...

अवैध अतिक्रमण पर दुर्ग निगम का लगातार दूसरे दिन...

दुर्ग। दुर्ग निगम की टीम लगातार एक्शन पर है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर आज कार्रवाही के दूसरे दिन भी अमले ने इंदिरा...

रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों का डिप्टी CM ने किया...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर से कांकेर जाते समय अभनपुर में निर्माणाधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों का...

ट्रेंडिंग