CG – ऑनलाइन सट्टा मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार: सट्टा खिलाने दोस्त के साथ मिलकर खुद का बनाया ऐप… इंस्टाग्राम, Whatsapp पर करते थे प्रचार… स्थानीय युवाओं को बनाया गया था एजेंट

ऑनलाइन सट्टा मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

डेस्क। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले फरार मुख्य आरोपी रितेश कुमार सुल्तानिया को साइबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी जिसने सट्टा एप बनाया वो अब तक फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है। मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

दरअसल, बजरंग चौक पेण्ड्रा निवासी आरोपी रितेश सुल्तानिया की सट्टा खेलने से शुरुआत हुई फिर शॉर्टकट के जरिए पैसे कमाने के लिए अपने दोस्त मधुर जैन के साथ खुद ऐप बना लिया। आरोपी ने मास्टर आईडी के जरिए राजारानी ऐप नाम का सट्टे का अवैध कारोबार शुरू किया।

ये लोग इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक पर प्रचार करते थे। पिक्सआर्ट ऐप पर पोस्टर बनाया और सैकड़ों फर्जी सिम और फर्जी खाते खरीदे। वहीं सट्टा खिलाने स्थानीय युवाओं को एजेंट बनाकर अपना गिरोह तैयार कर रहे थे।

बता दें कि पेंड्रा थाने और साइबर सेल की संयुक्त टीम की कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एजेंट, फर्जी सिम जुगाड़ने वाले सिम विक्रेता से लेकर खाता किराए पर देने वाले पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इस पूरे मामले में अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...