मोदी सरकार के खिलाफ भिलाई मेयर नीरज पाल और अध्यक्ष ने किया प्रदर्शन…कांग्रेसियों के साथ किया पैदल मार्च फिर सौंपा ज्ञापन

भिलाई। तानाशाह मोदी सरकार के इशारे पर AICC कार्यालय में घुस कर पुलिस की बर्बरता और सांसद राहुल गांधी को ED के द्वारा परेशान किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने रायपुर में प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज अम्बेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर के कांग्रेसी एकजुट हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किए हैं। केंद्र सरकार के दमनकारी नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर राजभवन का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी, चंद्रशेखर गंवई, लालचंद वर्मा, अंत्यावसायी सहकारी समिति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष नीता लोधी, सुमित पवार, राजू साहू, जयप्रकाश सोनी, दिनेश पाठक, सागर सुमन, सरसिंन घोष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...