आयुष यूनिवर्सिटी के MDS के नतीजे घोषित: रूंगटा डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट्स का रहा दबदबा… लड़कियों ने मारी बाजी… बने यूनिवर्सिटी टॉपर्स, देखिए टॉप 10 लिस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल आयुष, स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के एमडीएस फर्स्ट ईयर के वार्षिक परिणाम घोषित हो गए है। जिसमे की संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के रूंगटा डेंटल कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने टॉपर्स लिस्ट में बाजी मारी है। छत्तीसगढ़ के सभी 6 डेंटल कॉलेज के वार्षिक परिणाम रायपुर में घोषित किए गए हैं। जिसमे की रूंगटा डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 प्रवीण्य सुची में अपना नाम दर्ज किया।

ज्ञात हो की आयुष यूनिवर्सिटी के एमडीएस प्रथम के परिणामो में रूंगटा के 11 विद्यार्थियों ने टॉप -10 में अपना नाम दर्ज किया है। जब से रूंगटा डेंटल कॉलेज की स्थापना हुई है तब से यूनिवर्सिटी टॉप 10 रैंक में रूंगटा कॉलेज के ही स्टूडेंट्स का दबदबा रहा है। एमडीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर संस्था के चेयरमैन संजय रूंगटा एवं कॉलेज के डीन डॉ कार्तिक कृष्णा एम ने कहा की प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रूंगटा कॉलेज के छात्र –छात्राओं ने वार्षिक परीक्षाओ में बेहतरीन रिजल्ट का प्रदर्शन किया है। जिसके लिए कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं तथा फैकल्टीज बधाई के पात्र हैं। इस उत्कृष्ट रिजल्ट के लिए छात्रों के मेहनत के साथ ही साथ कॉलेज प्रबंधन तथा फैकल्टीज को भी श्रेय देना होगा जो की कॉलेज के सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर तथा फैसिलिटीज का उपयुक्त रूप से उपयोग कर छात्रों को आगे बढाने में सदैव तत्पर होते है।

एमडीएस प्रथम वर्ष में बी पल्लवी (पेडोडोंटिक्स) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पारस नाथ सोनवानी (ओरल सर्जरी), देबोलिना वैध्य (पेडोडोंटिक्स), किलारी अंजु नायडु (ओरल सर्जरी), चंदन सिंग (ओरल सर्जरी), सूद मिनाक्षी (ओएमडीआर), जधाओं श्रूसटी (अर्थोडोंटिक्स), शिवरन (कन्जवेटिव एण्ड एंडोडोंटिंक्स), सजनकार शिवानी किरण (पेरियोडोंटोलॉजी), वनजानी महिमा हरिश (प्रोस्थोडोंटिक्स), अग्रवाल संजना सुरेश (प्रोस्थोडोंटिक्स) ने क्रमशः द्वितीय, तृतीया, चतुर्थ, पांचवा, छठवा, सातंवा, नवां एवं दसवा स्थान प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी के नगरी में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई,...

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी रखने और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए 3...

रायपुर: ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को यात्रा खर्च और खेल उपकरणों...

जशपुर में PWD सचिव ने परखे सड़क और भवन...

रायपुर/जशपुर: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले के जशपुर और पत्थलगांव संभागों में जारी सड़क, भवन व अन्य...

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश… धान...

रायपुर/बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से हो रही असामयिक बारिश और तेज हवाओं ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी...