मिलिए छत्तीसगढ़ की पहली JCB Woman से जिनकी देशभर में हो रही चर्चा: दुर्ग संभाग में 61 वर्षीय दमयंती फर्राटे से चलाती हैं JCB, जापान से आया बुलावा… आर्थिक परेशानी को लेकर जनदर्शन में पहुंची, CM साय बोले- “बैग पैक कर लीजिए, हम आपको भेजेंगे जापान”

रायपुर। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव की एकल महिला की चर्चा पूरे देशभर में हो रही है, जिनका नाम है दमयंती सोनी। वह छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं, जो JCB चलाती हैं। वे न केवल फर्राटे से जेसीबी चलाती हैं, अपितु देशभर के एक्सपो में इन्हें भाग लेने के लिए बुलाया जाता है। ऐसे ही जापान से इन्हें बुलावा आया है, लेकिन कुछ आर्थिक दिक्कत बाधा आ रही थी, जिसे सीएम विष्णुदेव साय ने दूर कर दिया है।

दरहसल 60 वर्षीय दमयंती ने जनदर्शन में अपनी परेशानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष रखी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन कर रही हैं। आप बैग पैक करें, सरकार आपको जापान भेजेगी। दमयंती ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा।

आपको बता दें कि, वर्ष 2012 में पति के निधन के बाद से दमयंती JCB चला रही हैं। उन्होंने देशभर में अनेक एक्सपो में भाग लिया है और अनेक कंपनियों के साथ इस संबंध में काम कर रही हैं। 61 साल की दमयंती ने कहा कि अगले 4 साल तक वे JCB चलाती रहेंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दमयंती की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जनदर्शन के माध्यम से आपसे मुलाकात हुई है। आप ऐसे ही महिलाओं को प्रोत्साहित करते रहि।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिसाली निगम में पार्षद डॉ. सीमा साहू बनी MIC...

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम के वार्ड 28 की पार्षद डॉ. सीमा साहू को महापौर शशि सिंह ने महापौर परिषद (MIC) में शामिल किया है।...

CG में पता पूछने पर कॉलेज स्टूडेंट की हत्या...

रायपुर। राजधानी रायपुर में पता पूछना कॉलेज स्टूडेंट को महंगा पड़ गया। पता पूछने से ही दो युवक बिफर गए और स्टूडेंट की हत्या...

कोहली और रोहित के बाद एक और क्रिकेटर ने...

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारुप से संन्यास की...

CG – महतारियों के लिए खुशखबरी: अब इस तारीख...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की महतारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि इस बार...

ट्रेंडिंग