भारतीय जनता पार्टी भिलाई का सदस्यता अभियान… रिसाली मंडल सदस्यता अभियान टोली का गठन; अजीत, मनीष, नरेंद्र और संस्कृति को मिली जिम्मेदारी

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के सदस्यता अभियान के लिए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं जिला भिलाई अध्यक्ष महेश वर्मा के सहमति से एवं रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे के अनुशंसा से टीम बनाई गई है। रिसाली मंडल सदस्यता अभियान टोली के संयोजक अजीत चौधरी( मंत्री रिसाली मंडल) एवं सदस्य मनीष याद व(पार्षद), नरेंद्र निर्मलकर (युवा मोर्चा अध्यक्ष रिसाली ),संस्कृति वर्मा( जिला कन्या शक्ति संयोजिका) को बनाया गया भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ होने जा रहा है। इसी तर्क में भिलाई जिला भाजपा रिसाली मंडल संगठन अंतर्गत भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे ने बताया कि इस सदस्यता अभियान से सभी लोगों को नए सिरे से पार्टी की सदस्यता जोड़ना है रिसाली मंडल भाजपा महामंत्री राजू जंघेल एवं दशरथ साहू ने बताया कि भाजपा रिसाली मंडल में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए मंडल सदस्यता अभियान टोली बनाई गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेटेरन क्रिकेट: मार्लबोरो कप में भाग लेने इंग्लैंड रवाना...

भिलाई। भिलाई के वेटेरन क्रिकेटर के.राजगोपालन इंग्लैंड में होने वाले मार्लबोरो कप में भाग लेने इंग्लैंड रवाना हो गए है। 29 जून से 9...

CG IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग: 9 IPS अफसरों के हुए...

रायपुर। राज्य सरकार ने 9 IPS अफसरों के तबादले किये हैं। दुर्ग के सीएसपी चिराग जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाकर बस्तर भेजना।

छत्तीसगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: रांची से गिरफ्तार हुआ आरोपी…...

जशपुर। जशपुर पुलिस ने एक तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रमोद गिद्धी को रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी की योजना मोबाइल...

भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास की लॉटरी 3 जुलाई को होने वाली है। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को...