इंडिपेंडेंट स्टूडेंट यूनियन का सदस्यता अभियान : 50 युवाओं ने थामा संगठन का दामन, जिला महासचिव बनाए गए कुनाल वर्मा, नवप्रवेशियों ने संगठन को मजबूत बनाने लिए संकल्प

भिलाई। आज इंडिपेंडेंट स्टूडेंट यूनियन का सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के तीसरे चरण में सिविक सेंटर मे कुनाल वर्मा को संगठन के प्रदेश संयोजक रोहित तिवारी ने संगठन का दुर्ग जिला महासचिव नियुक्त किया। कुनाल के साथ लगभग 50 और युवाओ ने भी सदस्यता ग्रहण की और छात्र- हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

नवप्रवेशी सदस्यों ने संगठन को निरंतर मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही संयोजक रोहित तिवारी, जीवेश उपाध्याय, विशाल का फूल माला व पटाखे के साथ स्वागत-अभिनदंन किया गया। इस मौके पर अमन वैष्णव, निखिल चौधरी, मोहमद हस्सान, लकी पटेल, रोहित सोनी, प्रतीक सोनी, वैभव मिश्रा, महेश, हेमंत कोशल, धर्मराज, वरुण मंडक, रोहन सहारे के साथ अन्य युवा मौजूद थे।

Exit mobile version