भिलाई में घर में मिली फांसी के फंदे पर झूलती हुई महिला की लाश: नाबालिग बेटी का अश्लील वीडियो हुआ था वायरल… मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप, थाने में जमकर हंगामा; पुलिस कर रही जांच… पढ़िए

भिलाई। भिलाई में टाउनशिप की एक 36 वर्षीय महिला ने सुसाइड कर लिया है। उसने अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया है। मौत के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं है क्योकि दो तरह की बातें हो रही है। पहला ये की ससुरालवालों के अनुसार मृतिका की 13 साल की बेटी का किसी नाबालिग लड़के ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया, इस वजह से उसने यह कदम उठाया। दूसरी तरफ मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, खुदकुशी की घटना के बाद मृतिका के ससरालवालों ने भिलाई नगर थाने में जमकर बवाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक नाबालिग लड़के ने उनकी 13 साल की लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया। बदनामी के डर से उसकी मां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं दूसरी ओर मायके वालों का कहना है कि, ससुराल वाले महिला को काफी परेशान करते थे। भिलाई नगर सीएसपी से इसकी शिकायत की गई है कि मरने से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया है, उसके प्राइवेट पार्ट तक चोट के निशान हैं। मायके वालों ने आशंकाजताई है कि, उसकी हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है, क्योंकि जिस कमरे में उसने फांसी लगाई है उसका दरवाजा खुला हुआ था। वहीं इस मामले में पुलिस पोस्ट मोर्टेम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि, उन्हें सोमवार शाम को सूचना मिली की एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई करके शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए भेजा गया। घटना के कुछ देर बाद ही बड़ी संख्या में महिलाएं और पीड़ित परिजन भिलाई नगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इतना सब हो जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत उन्होंने कुछ दिन पहले भिलाई नगर थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया। वहीं भिलाई नगर सीएसपी ने इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा कल मामला दर्ज कर लिया गया है। और उसकी जांच भी की जा रही है। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा उन्हें अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो नाबालिग ने उस वीडियो को डिलीट कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके मोबाइल को जब्त कर साइबर टीम को दिया गया है, जिससे वीडियो को रिकवर किया जा सके। यदि रिकवरी वीडियो में पुख्ता साक्ष्य मिलेंगे तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अभी नाबालिग है, इसलिए बिना साक्ष्य के उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...