CG में नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है । एक 16-17 साल की नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही।

पुलिस के अनुसार, किशोरी अपने दो परिचित युवकों के साथ शिवरीनारायण घूमने जा रही थी। रास्ते में राहौद क्षेत्र के पास चार युवकों ने उन्हें रोका और रुपये की मांग की। जब किशोरी और उसके साथियों ने रुपये देने से मना किया, तो आरोपियों की नीयत बिगड़ गई। इसके बाद चारों ने किशोरी को जबरन अपने कब्जे में लिया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों ने बिना देरी किए शिवरीनारायण थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक बिलारी गांव का निवासी है, जबकि दो अन्य राहौद क्षेत्र के रहने वाले हैं। चौथा आरोपी अभी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

शिवरीनारायण थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सभी सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...