भिलाई में दो भाइयों का अपहरण, यूपी पासिंग कार में आए थे चार लोग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

दुर्ग। भिलाई के कैम्प वन क्षेत्र में दो युवकों का अपहरण होने से शहर में हड़कंप मच गया है। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक एग रोल सेंटर चलाते हैं। स्थानीय लोगो के अनुसार यूपी पासिंग कार में चार लोग आए थे। दोनों भाई को कार में बैठकर अपहरण कर ले गए।

दोनों युवक का नाम विष्णु साव और शुभम साव है। दोनों सुभाष चौक में एग रोल सेंटर चलाते थे। जानकारी के मुताबिक यह मामला ऑनलाइन सटटा से जुड़ा है। पुलिस की तरफ से अपहरण का कारण स्पष्ट नहीं है। छावनी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...