CG – बार में लड़कियों से बदतमीजी: लड़कियों को डांस करते समय बदमाशों ने मारी लात… बर्थ-डे पार्टी के दौरान चले लात-घूंसे… पार्किंग में भी हुई गाली-गलौज और मारपीट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्थ डे सेलिब्रेट के समय बदमाश युवकों ने डांस करते हुए लड़कियों के साथ धक्का-मुक्की की। धक्का-मुक्की और विवाद के बाद लड़के और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर बाहर निकल गए। इसके बाद बदमाशों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मध्यनगरी चौक निवासी आशीष कश्यप पिता मनोज कश्यप (27) फूल व्यावसायी है। बीते शनिवार की रात वह अपने दोस्त आकाश दुबे के जन्म दिन पर पार्टी मनाने के लिए 36 मॉल स्थित तंत्रा बार गया था। उसके साथ रितिका पैकरा व शैलेष कश्यप भी थे। सभी रात करीब 11 बजे तंत्रा बार पहुंचे थे, जहां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे।

बार में जन्मदिन सेलिब्रेड कर रहे लड़के-लड़कियां डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। तभी बार में तीन-चार लड़के आ गए और बीच में घुसकर लात मारते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। लड़कों ने विरोध किया, तब बदमाश युवक हंगामा मचाने लगे। इसके बाद आशीष और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर निकल गए।

आशीष और उसके दोस्त पार्किंग में आकर अपनी गाड़ी निकाल रहे थे। तभी बदमाश लड़के उनका पीछा करते हुए आ गए। इस दौरान उन्होंने आशीष को गालियां देने लगे। उसके विरोध करने पर उन्होंने जमकर मारपीट शुरू कर दी। उनकी हरकतों को देखकर आकाश, शैलेष और रितिका ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस पर युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। पार्किंग में मौजूद कर्मचारी वहां पहुंचे, तब जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकले। आशीष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...