MLA अरुण वोरा ने बजट में दी प्रतिक्रिया; कहा- भूपेश सरकार के भरोसे वाले बजट में राज्य के सभी वर्गों को मिली सौगात… न्याय के चार वर्षों से राज्य में फैली खुशहाली पांचवें वर्ष भी जारी

दुर्ग। दुर्ग शहर के सीनियर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत किए गए राज्य सरकार के बजट की जमकर तारीफ की गई। उन्होंने इसे सार्वभौम विकास एवं जनता के भरोसे वाले बजट की संज्ञा देते हुए कहा कि 15 वर्षों की बदहाली के बाद प्रदेश वासियों ने सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के जिन 4 वर्षों की खुशहाली का अनुभव किया है सरकार के पांचवे वर्ष में उसमें और भी अधिक वृद्धि हुई है।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कि, बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि, पेंशन में वृद्धि, सड़कों के लिए प्रावधान जैसे अनेकों जनता को सीधे लाभान्वित करने वाली घोषणाओं के साथ ही नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो, दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट, किसान न्याय योजना, रेलवे ब्रिज, मेकाहारा अस्पताल में उन्नयन जैसे दूरगामी फैसले भी सरकार ने लिए हैं। राज्य के विकास के लिए आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों के विश्वास को भरोसे का बजट समर्पित किया है।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कि, पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ मॉडल का डंका बज रहा है। गौठनों में गोबर खरीदी से लेकर भूमिहीन मजदूर और किसान को न्याय देने का मॉडल कांग्रेस के दूरगामी सोच का ही परिणाम है। जन स्वास्थ्य की मजबूती के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लिनिक जैसी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है आज का बजट इन सुविधाओं का और विस्तार करेगी।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कि, न्यूनतम बेरोजगारी दर वाले राज्य में हमारे प्रदेश की गिनती अग्रिम पर है। यह केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के प्रबंधन से ही संभव हो पाया है। प्रदेश भर में छूटे हुए परिवारों व उनके सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाने सरकार ने शुरू किया अभियान। इस बजट के माध्यम सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर सभी लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाला समय राज्य के लिए निश्चित रूप से खुशहाल एवं समृद्ध होगा। वोरा ने बजट में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं देने के लिए सीएम को धन्यवाद देते हुए बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी...

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने चांदी के संदिग्ध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर...

छत्तीसगढ़ में आज से मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा सम्मान...

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर स्ट्रे राउंड...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रवेश वर्ष 2026 के तहत बीएससी नर्सिंग सहित...

पत्नी का दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क रखना मानसिक...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पति की आपत्ति के बावजूद पत्नी का किसी दूसरे...