रिसाली में तालाब की सफाई के लिए MLA-कमिश्नर ने बढ़ाया हाथ… सफाई के बाद पौधे भी लगाए, तालाब में 4 फीट गहराई में उतरी पार्षद

रिसाली। रायपुर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और निगम कमिश्नर मोनिका वर्मा ने तालाब की सफाई के लिए हाथ बढ़ाया है। कल्याणी मंदिर शीतला तालाब की सफाई करने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, आयुक्त मोनिका वर्मा ने श्रमदान किया। तालाब के भीतर फैली गंदगी को साफ कर जलीय पौध को बाहर निकाला। ‘कैच द रैन’ अभियान में निगम कर्मचारियों समेत 150 से अधिक आम लोगों ने सफाई के लिए श्रृंखला बनाई। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हमारे क्षेत्र में तालाबों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। खासकर निस्तारी वाले तालाब की। लोग जल संग्रहण के महत्व को नहीं समझ रहे है। तालाब को बचाने और सहेजने की आवश्यकता है। यह कार्य जन सहभागिता के बिना पूर्ण नहीं हो सकता। तालाबों को स्वच्छ रखने और तालाब को सहेजने विधायक ललित ने आम नागरिकों से अपील की।

शनिवार को सुबह 7 बजे दुर्ग ग्रामीण विधायक की अगुवाई में कैच द रैन अभियान की सफाई की गई। पहले जलीय पौध और घास को बाहर निकाला गया। इसके बाद श्रृंखला बनाकर तालाब से निकले पौध व कचरा को हटाया गया। इस अवसर पर निगम सभापति केशव बंछोर, एमआईसी अनुप डे, वार्ड पार्षद विलास राव बोरकर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, विधि यादव, रमा साहू, सविता ढवस, खिलेन्द्र चंद्राकर, गजेन्द्री कोठारी, ममता सिन्हा, संजु नेताम, टीकम साहू, डोमनलाल बारले, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे आदि उपस्थित थे।

निगम क्षेत्र में तालाब को संवारने पहली बार इतने सारे लोग एकत्र हुए थे। स्वेच्छा से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व आयुक्त मोनिका वर्मा ने काटा लेकर घाट के आस पास उगे जलीय पौध को निकाला। वहीं पार्षद विधि यादव ने तालाब के भीतर 4 फीट गहराई से जलीय पौध को निकालकर सफाई की पहले दिन तालाब में बने घाट के आस पास की सफाई की गई। आयुक्त मोनिका वर्मा ने जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि एक दिन में सफाई कार्य पूर्ण नहीं होगा। विभाग के कर्मचारी तालाब सफाई पूर्ण रूप से करे। हर रोज रूटिन वर्क से अलग होकर कर्मी तालाब सफाई कार्य को पूर्ण करे। कैच द रैन अभियान के तहत तालाब किनारे पौध रोपण भी किया गया। विधायक ललित ने नीम व आयुक्त मोनिका वर्मा ने जामुन का पौधा लगाया। इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर व रिसाली मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे ने फलदार पौधे रोपा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुकमा में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद : धर्मांतरित...

सुकमा। जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के पेंदलनार गांव में एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन...

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा : 9 जिलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। चक्रवात 'अर्नब' के बाद अब बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान...

कोरबा में मोबाइल को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद...

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने...

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर की गिरफ्तारी : CM...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी...