BREAKING: विधायक देवेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी… बनाया गया छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ का महासचिव; गुरुचरण सिंह होरा की लेंगे जगह

भिलाई। छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेंद्र गुरुचरण सिंह होरा की जगह लेंगे। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार दिनांक 24 अप्रैल 2023 को क्या. नं.-5 / ए. सड़क–41, सेक्टर-5, भिलाई (छ.ग.) में प्रातः 11:00 बजे से फिजिकल एवं जूम मीटिंग के माध्यम से संस्था के तत्कालीन उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

बैठक में गजराज पगारिया, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन ने कहा कि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन की कार्यकारिणी की बैठक की सूचना श्री बशीर अहमद खान, संस्थापक सदस्य, उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2023 को तथा श्री गुरुचरण सिंह होरा द्वारा दिनांक 25 अप्रैल 2023 को कार्यकारिणी बैठक की सूचना प्राप्त हुई है उपरोक्त कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 24 अप्रैल 2023 या दिनांक 25 अप्रैल 2023 की कौन सी बैठक संवैधानिक और कौन सी बैठक असंवैधानिक है जो कि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के अध्यक्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की सहमति से किया जा रहा है।

उक्त संदर्भ में आज की कार्यकारिणी की बैठक में देवेन्द्र यादव ने स्पष्ट कहा है कि मुख्यमंत्री के सहमति से दिनांक 24 अप्रैल 2023 को कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है जो कि संवैधानिक है तथा गुरुचरण सिंह होरा द्वारा दिनांक 25 अप्रैल 2023 को जो बैठक बुलाई गई है। वह असंवैधानिक है क्योकि गुरुचरण सिंह होरा पूर्व में ही महासचिव त्यागपत्र दे दिये थे तथा गुरुचरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री के बिना अनुमति से बैठक की सूचना जारी की है। देवेन्द्र यादव के समर्थन में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भी कहा कि हम माननीय मुख्यमंत्री के सहमति से ही इस बैठक में शामिल हुये है। गजराज पगारिया ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश का हम पालन करेंगे तथा हम खेलों को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेंगे।

उक्त बैठक में निम्नांकित कार्यसूची पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया

(i) छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन का चुनाव दिनांक 08 अगस्त 2020 को विशेष सामान्य सभा की बैठक में आयोजित किया गया था जिसमे गुरुचरण सिंह होरा महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुये थे। दिनाक 08 अगस्त 2020 से आज तक उन्होने सामान्य सभा की बैठक एवं कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन कराने में असमर्थ रहे जबकि भारतीय ओलम्पिक संघ एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के नियमानुसार प्रतिवर्ष सामान्य सभा की बैठक होना अनिवार्य है।

(ii) गुरुचरण सिंह होरा ने असंवैधनिक तरीके से छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन का कोषाध्यक्ष अभिजीत मिश्रा को मनोनित कर दिया था जबकि सहीराम जाखड़ ने गुरुचरण सिंह होरा जी के आर्थिक अनियमितताएं को देखते हुये अपना त्याग पत्र दिया था। नियमानुसार उस त्याग पत्र को कार्यकारिणी एवं सामान्य सभा की बैठक में पारित कर कोषाध्यक्ष का निर्वाचन भारतीय ओलम्पिक संघ एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के नियमावली के अनुसार नहीं किया गया जबकि कोषाध्यक्ष की पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया होनी चाहिये थी तथा चुनाव के पश्चात फर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ शासन से धारा-27 में बैठक की कार्यवाही को पंजीकृत किया जाना था।

(ii) छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन की वार्षिक आय-व्यय का ऑडिट रिपोर्ट को ना ही कार्यकारिणी की बैठक एवं ना ही सामान्य सभा की बैठक में अनुमोदन महासचिव गुरुचरण सिंह होरा द्वारा लेने में असमर्थ रहे। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन की वार्षिक आय-व्यय का ऑडिट रिपोर्ट को ना ही कार्यकारिणी की बैठक एवं ना ही सामान्य सभा की बैठक में अनुमोदन महासचिव गुरुचरण सिंह होरा द्वारा लेने में असमर्थ रहे।

(iv) छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न खेलों को राष्ट्रीय खेल में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा भाग लेने वाले सभी राज्य के खेल संघों को यात्रा / दैनिक भत्ता एवं प्रशिक्षक शिविर का 100% भुगतान छत्तीसगढ़ ऑलम्पिक एसोसियेशन को बैंक खाते में कर दिया गया था। गुरुचरण सिंह होरा, महासचिव ने केवल छत्तीसगढ़ प्रदेश फेसिंग एसोसियेशन एवं कुछ ही खेल संघों को 100% यात्रा / दैनिक भता एवं प्रशिक्षण शिविर का भुगतान किया है, कई खेल संघों को शेष 25% की राशि का भुगतान छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के महासचिव श्री गुरुचरण सिंह होरा द्वारा नहीं किया गया है। इसके अलावा कुछ खेल संघों को खेल पोशाक आदि पूर्ण रूप से प्रदान नहीं किया गया है। उपरोक्त तथ्यों को देखते हुये गुरुचरण सिंह होरा, महासचिव, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव आज दिनांक 24.04.2023 को पारित किया गया।

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के महासचिव पद पर देवेन्द्र यादव का नाम का प्रस्ताव श्री गजराज पगारिया, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन ने प्रस्तावित किया जिसका समर्थन छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर जी ने किया। उक्त प्रस्ताव एवं समर्थन को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव एवं उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान ने छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के अध्यक्ष एवं राज्य के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज दिनांक 24.04.2023 को भेंट कर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के कार्यकारिणी की बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुये उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवेन्द्र यादव को छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के महासचिव पद पर नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित होने पर अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुये बधाई दी।

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन की कार्यकारिणी के रिक्त पदों महासचिव (1 पद), कोषाध्यक्ष (1 पद), सहसचिव ( 1 पद ) तथा कार्यकारिणी सदस्य (1पद) को मौजूदा कार्यकारिणी की शेष अवधि वर्ष 2020-2024 (दिनांक 30.04.2023 से 07.08.2024 तक) के लिये भरे जाने का प्रस्ता। 2. बैठक की अध्यक्षता कर रहे देवेन्द्र यादव ने कार्यकारिणी सदस्यों को जानकारी दी कि रिक्त पदों को भरे जाने हेतु दिनांक 30 अप्रैल 2023 को आयोजित विशेष सामान्य सभा की बैठक के पूर्व निर्वाचित कर ली जायेगी जिसकी घोषणा विशेष सामान्य सभा की बैठक में की जायेगी। देवेन्द्र यादव ने कहा कि संभवतः प्रयास किया जायेगा कि दिनांक 30 अप्रैल 2023 को बैठक के पश्चात संध्या 6:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ सभी सदस्यों को भेंट करायी जायेगी।

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन की कार्यकारिणी में कुल 29 सदस्य है जिसमें से निम्नांकित कार्यकारिणी सदस्यों ने फिजिकल एवं जूम मीटिंग के माध्यम से कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया जिनके नाम एवं पद निम्नानुसार है :-

देवेन्द्र यादव (उपाध्यक्ष), विनोद सेवनलाल चंद्राकर (उपाध्यक्ष), विजय अग्रवाल (उपाध्यक्ष) गजराज पगारिया (उपाध्यक्ष), बशीर अहमद खान (उपाध्यक्ष), शरद शुक्ला (उपाध्यक्ष), कैलाश मुरारका (उपाध्यक्ष), अरुण कुमार द्विवेदी (सहसचिव), डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव (सहसचिव), मनीष श्रीवास्तव (सहसचिव), सहीराम जाखड़ (कोषाध्यक्ष), श्री कमलजीत अरोरा ( कार्यकारिणी सदस्य), डॉ. आलोक दुबे (कार्यकारिणी सदस्य), डॉ. अयाज अहमद खान (कार्यकारिणी सदस्य), आर.के. श्रीवास्तव ( कार्यकारिणी सदस्य), व्ही. आर. चन्नावर (कार्यकारिणी सदस्य), जगन्नाथ सिंह यादव (कार्यकारिणी सदस्य), राजेश जंघेल (कार्यकारिणी सदस्य), जावेद अहमद खान (कार्यकारिणी सदस्य), अनिल पुशदकर (कार्यकारिणी सदस्य) सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – शादीशुदा महिला से लॉज में गैंगरेप: पति...

शादीशुदा महिला से लॉज में गैंगरेप डेस्क। महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के एक लॉज में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का...

छत्तीसगढ़ में मौसम का क्या है मिजाज? दुर्ग, बिलासपुर...

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं। मौसम विभाग ने बारिश के अनुमान के साथ अगले 24 घंटे में प्रदेश के...

World Telecommunication and Information Society Day पर भिलाई में...

भिलाई। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) भिलाई शाखा द्वारा विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के टेलीकॉम विभाग...

Right to Education: छत्तीसगढ़ में 20 मई से ऑनलाईन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, अप्रैल 2010 से प्रभावशील है। जिसके अन्तर्गत प्रदेश के गैर अनुदान प्राप्त...

ट्रेंडिंग