बलौदाबाजार हिंसा: विधायक देवेंद्र यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें… न्यायिक रिमांड दो दिन बढ़ी… इस दिन होगी अगली सुनवाई

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा को लेकर विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में कोर्ट ने एक बार फिर उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ाते हुए दो दिन का और समय दे दिया है।

बता दें पुलिस ने विधायक के खिलाफ 17 अक्टूबर तक रिमांड की मांग की थी, लेकिन बचाव पक्ष के वकील की आपत्ति के बाद अदालत ने फिलहाल दो दिन की रिमांड बढ़ाने का फैसला किया। अब 5 अक्टूबर को बाकी आरोपियों का चालान पेश किया जाएगा।

5 अक्टूबर को 90 दिन भी पूरे हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस को जल्द ही चालान पेश करना होगा। देवेंद्र के वकील ने सोमवार को हाईकोर्ट में भी उनके जमानत को लेकर याचिका लगाई है। इससे पहले 10 सितंबर और 17 सितंबर को कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका ख़ारिज की थी। देवेंद्र यादव की 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस का तर्क है कि, विधायक का मोबाइल जमा नहीं होने के चलते केस के प्रोग्रेस में देरी हो रही है। जिस पर देवेंद्र के वकील ने कहा कि, मोबाइल जमा कर दिया गया था। डीवीआर कॉपी करने के बाद पुलिस ने वापस लौटाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...