विधानसभा में MLA रिकेश ने उठाया रेत-मुरूम खनन का मुद्दा, CM साय ने दिया ये जवाब, दो वर्षों में कितना मिला राजस्व ये भी बताया

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग जिला अंतर्गत खदानों में रेत व मुरूम खनन को लेकर तारांकित प्रश्न किया है। उनको जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि दुर्ग जिले में खनिज रेत से 2023 से अब तक 2 लाख 3 हजार रुपए तथा खनिज मुरूम परिवहन अनुमति से कुल 2 करोड़ 29 लाख 65 हजार रूपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।

विधायक सेन ने सदन में यह भी पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ राज्य में रेत व मुरूम खनन प्रतिबंधित है। जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में रेत व मुरूम खनन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। आपको बता दें कि दुर्ग ज़िले में शिवनाथ नदी से बड़ी मात्रा में रेत निकाली जाती है। इसके आलावा ज़िले में रेत की 71 खदानें हैं। पर्यावरण विभाग से एनओसी के बाद छह और खदानों को एनओसी मिलने की उम्मीद है। कलेक्टर के निर्देश पर अन्य खदानों की अनुमति के लिए भी पर्यावरण विभाग में आवेदन लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...