भिलाई में 4 बच्चों की मां ने दी अपनी जान… फांसी लगाकर खुदकुशी; 9 साल पहले हुई थी शादी, पति से कैसे थे रिश्ते?

भिलाई। भिलाई के कैंप-2 में एक चाट बच्चों की मां ने अपनी जान दे दी। मृतिका का शव पिछले 3 दिन से मरचुरी में रखा था। गुरुवार को परिजन भिलाई पहुंचे और उसके बाद उसका पोस्ट मोर्टेम किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 17 मार्च की रात कैंप 2 पुराना मछली मार्केट निवासी अविनाश की पत्नी किरण ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की बिहार की रहने वाली थी और अविनाश से उसकी शादी साल 2016 में हुई थी। पिछले 7 सालों से दोनों के बीच अच्छे संबंध रहे। दोनो को चार बच्चे हुए, लेकिन पिछले एक साल से पति पत्नी में विवाद चल रहा था।

मृतिका किरण की मां ने बताया कि उसका दामाद अविनाश आदतन शराबी था। आए दिन शराब पीकर घर आता और उसकी बेटी से मारपीट करता था। बेटी अपने माता पिता से बात करती तो बात भी नहीं करने देता था। मोबाइल छीनकर रख लेता था। मोबाइल का रिचार्ज नहीं करवाता था। इससे तंग आकर उसने 17 मार्च 2025 की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की जानकारी मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और उसके बाद बॉडी को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। किरण की मां ने बताया कि लगभग 6 महीने पहले भी अविनाश ने शराब के नशे में किरण से मारपीट की थी। उसने उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए इतना मारा था कि उसके कपड़े तक फट गए थे। किरण ने किसी तरह जान की परवाह ना करते हुए पुलिस से शिकायत की, लेकिन बाद मामला शांत हो गया।

इस बारे में अविनाश का कहना है कि घटना की शाम वो अपने घर पहुंचा तो किरण ने खाना नहीं बनाया था। पूछने पर उसने कहा कि घर में कुछ बनाने के लिए है नहीं। इस पर अविनाश ने उसे 400 रुपए दिए और कुछ सामान लाकर बनाने के लिए बोला और चोहारे की तरफ चला गया। इसके बाद रात में घर पहुंचा। घर में सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद किरण ने मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए भेजा। जब अविनाश रिचार्ज कराकर लौटा तो उससे झगड़ा करते हुए उसे नोचने लगी। इसके बाद अविनाश ने खुद को छुड़ाया और घर के बाहर बैठ गया। इसी दौरान उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद किया और अंदर कमरे में फांसी लगा ली। ये पूरी घटना उसकी बेटी आरज्ञा ने अपनी आंखों से देखा है क्योंकि उस समय वो घर के अंदर थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...