विधायक वोरा ने लाई गरीबों के चेहरे पर मुस्कान; पट्टे के लिए भटक रहे 195 परिवारों को मिलेगा मोर जमीन, मोर मकान का लाभ…

भिलाई। दुर्ग निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव में निवास करने वाले 195 परिवार नवीन पट्टा वितरण एवं पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया में उलझ कर शासन की मोर जमीन मोर मकान योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। लगातार भटकाव की स्थिति से निजात दिलाने सभी परिवारों ने पार्षद हेमेश्वरी निषाद के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।

वार्ड वासियों ने बताया कि 40-45 वर्षों से निवासरत 125 परिवार अब तक पट्टा प्राप्त नहीं कर सके हैं वहीं 70 परिवारों के पट्टे का नवीनीकरण नहीं किया गया है जिस कारण वे अपने परिवार सहित कच्चे के जर्जर मकानों में रहने विवश हैं जबकि शासन द्वारा सभी को पक्के मकान बनाने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मदद की जा रही है।

वोरा ने वार्डवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार उजाड़ने में नहीं बसाने में विश्वास करती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा स्पष्ट है उनके निर्देश पर सभी को अपने निवास स्थान पर ही मकान बनाने हेतु मोर मकान मोर चिन्हारी योजना लाई गई है। कोई भी परिवार शासन की योजना से वंचित नहीं रहेगा।

प्रधानमंत्री आवास, मोर जमीन मोर मकान, मोर मकान मोर चिन्हारी तीनों योजनाओं में सभी पात्र परिवारों को लाभ दिलाया जाएगा। उन्होने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कैम्प लगाकर स्लम वार्डों में पट्टा की समस्या का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...