शिवनाथ नदी पहुंचे विधायक वोरा, मासूम को ढूंढने शुरू कराया रेस्क्यू ऑपरेशन…परिजन और SDRF के साथ पुलिस की टीम मौके पर

भिलाई। आज सुबह-सुबह शिवनाथ नदी से एक बड़ी खबर आई। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में एक मासूम डूब गया। अभी तक बच्चे का पता नहीं लगाया जा सका है। मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पंचशील क रहने वाले तुषार साहू अपने दोस्तों के साथ शिवनाथ नदी आया था। पांचों दोस्त महमरा एनीकट के ऊपर टहल रहे थे। यूं कहें तो एनीकट पार कर रहे थे। तभी तुषार का पैर फिसला और वह नीचे नदी में गिर गया। बचे 4 दोस्तों ने आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाते रहे लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं है।
खबर मिलते ही विधायक वोरा मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया है। पुलिस की टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। आसपास के लोगों की मदद ली जा रही है। अभी तक तुषार की खबर नहीं मिली है। विधायक वोरा ने कहा है कि, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी ताकत के साथ चलाई जाए। तुषार को ढूंढने में कोई कसर नहीं छोड़े।

क्या हुआ था, यह भी जानिए
घटना देख एक दोस्त घर लौट गया बचे तीन दोस्त बचाने का प्रयास करते रहे। घटना दुर्ग स्थित महमरा डेम का है। खबर लगते ही मौके पर गोताखोर, SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर नदी में खोजबीन किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पंचशील नगर दुर्ग निवासी तुषार साहू 14 वर्ष पिता भागवत साहू अपने पांच दोस्तों के साथ महमरा एनीकेट घूमने आया हुआ था। तुषार एनीकेट में उतरकर पार होने का प्रयास कर रहा था। लेकिन पैर फिसलने से नदी में जा गिरा। अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। तुषार दुर्ग स्थित चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल में क्लास आठवीं का छात्र है। इसके पिता वाहन चालक है जो उड़ीसा लेकर वाहन गए हुए है। तुषार के नदी में गिरने की जानकारी लगने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल खोजबीन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...