MLA वोरा ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में संभाला मोर्चा:कांग्रेस प्रत्याशी के लिए घंटों तक किया घर-घर प्रचार; देखिए तस्वीरें

भानुप्रतापपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में होने जा रहा उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी पार्टी प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। प्रदेश कांग्रेस, NSUI, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा कई विधायकों एवं मंत्रियों ने भी प्रचार का जिम्मा अपने हाथ उठाया है जिस कड़ी में वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा भी मंगलवार को दूसरी बार भानुप्रतापपुर पहुंचे एवं कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में घर-घर जा कर दिन भर जनसंपर्क करने के साथ ही नुक्कड़ सभाएं भी की।

वोरा ने भानुप्रतापपुर के मतदाताओं को कांग्रेस सरकार की 4 साल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सर्वहारा वर्ग की हितैषी सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने पूरी संवेदनशीलता से जनकल्याणकारी फैसले लिए हैं एवं आदिवासियों की सच्ची हितैषी कांग्रेस पार्टी ही है।

वोरा ने कहा कि लोहंडीगुड़ा के आदिवासियों की जमीन वापसी, समर्थन मूल्य पर वनोपजों की खरीदी, तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरे में 2 गुना बढ़ोतरी, सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी करने के साथ ही सरकार द्वारा कोरोना काल मे जनता को दी गई राहत उल्लेखनीय है। पूरे विश्व मे मंदी के दौर के बाद भी छत्तीसगढ़ इससे अछूता है एवं विगत वर्षों में आम जनता आर्थिक रूप से लगातार सशक्त हो रही है।

वोरा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना से एक तरफ जहां लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई के बीच स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एवं महाविद्यालय, स्लम स्वास्थ्य योजना,हमर लैब, हमर क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक के माध्यम से शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त एवं उच्च स्तर की उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जनता से सावित्री मंडावी को भारी मतों से विजय दिलाने एवं सिर्फ कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...