CG के हेडमास्टर की काली करतूत: 30 से ज्यादा बच्चियों से किया छेड़छाड़… निजी अंग को गलत नियत से लगाता था हाथ… करता था अश्लील बातें और हरकतें, अब गिरफ्तार

CG के हेडमास्टर की काली करतूत: 30 से ज्यादा बच्चियों से किया छेड़छाड़

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्कूली छात्राओं के साथ अश्लील बातें और हरकतें करने वाले हेडमास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला कच्चे चौकी क्षेत्र का है।

छात्राओं ने बताया कि प्रधान पाठक मनबहल सिंह कुंजाम 2022 से ही उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। वो उनके निजी अंगों को गलत नीयत से हाथ लगाता था, उन पर बुरी नीयत रखता था। उनसे गलत और अश्लील बातें करता था, साथ ही ऐसी हरकतें करने से मना करने पर उनके साथ गालीगलौज भी करता था। इससे वे काफी परेशान थीं। बच्चियों ने बताया कि स्कूल जाकर पढ़ाई करना उनके लिए दूभर हो गया था।

छठवीं से आठवीं क्लास की 30 से ज्यादा बच्चियों ने प्रधान पाठक की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि हेडमास्टर ने उन्हें बुरी तरह से डरा दिया था, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तब उन्होंने अपने परिजनों से पूरी बात बताई। इसके बाद घरवाले छात्राओं के साथ 5 मार्च को कच्चे चौकी थाने पहुंचे और वहां मामले की शिकायत दर्ज कराई। आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

इधर केस दर्ज होते ही आरोपी प्रधान पाठक मनबहल सिंह कुंजाम फरार हो गया था। शिक्षा विभाग ने मामले की विभागीय जांच करवाई, जिसमें आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत सही पाई गई। इसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। फरार चल रहे शिक्षक को तलाशने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दी। इतने दिनों की मशक्कत के बाद आरोपी शिक्षक को भानुप्रतापपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...