नवरात्री के बीच छत्तीसगढ़ की डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें कैंसिल: 14 से 17 अप्रैल तक प्रभावित रहेंगी ये रेलगाड़ियां… इंटरसिटी, गीतांजलि एक्सप्रेस समेत कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें शामिल; रेलवे ने बताई ये वजह…

रायपुर। एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में ट्रैन कैंसिल की खबर आ रही है। चैत्र नवरात्री के बीच रेलवे ने 19 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसकी वजह रेलवे ने डेवलपमेंट कार्य बताया है। ये 19 ट्रेनें 14 से 17 अप्रैल तक रद्द रहेगी। रायपुर रेल मंडल के सिलयारी-मांढर स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग पर 14 से 17 अप्रैल तक गर्डर लॉन्चिंग का काम होना है, जिसके लिए लाइन ब्लॉक किया जाएगा। रेलवे का दावा है कि लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर लॉन्चिंग से आने वाले दिनों मे सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों को ट्रेनों के परिचालन के दौरान लेवल क्रॉसिंग गेट पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह इससे रेल ऑपरेशन भी बिना डर के सुरक्षित होगा। काम पूरा होने के बाद लोगों को फायदा होगा। रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कामों को प्रमुखता से समय पर कराने का प्रयास किया जा रही है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में अलग-अलग विकास के काम चल रहे हैं, जिसके चलते यात्री ट्रेनों को लगातार रद्द किया जा रहा है।

19 ट्रेनें जो रहेगी रद्द

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109) 14 अप्रैल
इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 16 अप्रैल
कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस (18239) 14-15 अप्रैल
इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस (18256) 15-16
हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस (12860) 14 अप्रैल
मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस (12859) 16 अप्रैल


बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल (08727) 14-15 अप्रैल
रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल (08725) 14 अप्रैल
दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल (08726) 14 अप्रैल
रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल (08728) 15-16 अप्रैल
बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल (08719) 14-15 अप्रैल
बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल (08261) 15-16 अप्रैल


रायपुर-जूनागढ़ साइडिंग पैसेंजर स्पेशल (08275) 15-16 अप्रैल
जूनागढ़-रायपुर साइडिंग पैसेंजर स्पेशल (08276) 16-17 अप्रैल
रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल (08280) 16-17 अप्रैल
कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल (08279) 15-16 अप्रैल
रायपुर-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल (08267) 15-16 अप्रैल
इतवारी-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल (08268) 16-17 अप्रैल
रायपुर-बिलासपुर पैसेजर स्पेशल (08262) 16-17 अप्रैल

ये ट्रेनें रहेंगी डाइवर्ट

14 अप्रैल को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस डायवर्टेड रूट कटनी-जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया होकर चलेगी। यह गाड़ी कटनी और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
15 अप्रैल को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस डायवर्टेड रूट गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी। यह गाड़ी कटनी और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें बीच में होंगी खत्म

15-16 अप्रैल को गोंदिया से झारसुगुड़ा के बीच चलने वाली 08861/08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...