भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 7 बच्चों की मां अपने 20 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला की उम्र 50 साल बताई जा रही है। महिला को ढूंढने की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे पति ने कहा कि उसकी पत्नी एक सप्ताह से गायब है पुलिस उसे खोज नहीं रही।
महिला परिवार के साथ सटई के चढेरनपुरवा गांव में फसल कटाई करने गई थी। वहीं 20 साल का महेश नामक युवक से उसकी पहचान हुई। दोनों खेत में साथ-साथ फसल की कटाई कर रहे थे। 7 दिन साथ में फसल कटाई के बाद से ही महेश और महिला गायब हो गए। महिला का परिवार जब महेश के घर पहंचे तो उसेक परिवार ने धमकाकर भगा दिया। लड़के के परिजनों ने उल्टा महिला के पति पर ही लड़के को भगाने का आरोप लगा दिया।
अब अपनी 50 साल की बीबी को पाने के लिए 55 साल का पति पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। बताया जा रहा है कि, महिला की शादी 35 साल पहले हुई थी और उनके 7 बच्चे हैं। जिनमें 5 बेटियां और 2 बेटे हैं। महिला का सबसे बड़ा बेटा 38 साल का है और सबसे छोटी बेटी की उम्र 12 साल है। महिला के बच्चे और पति उसे ढूंढने के लिए चौकी और थाने के चक्कर लगा रहे हैं।
पति ने आरोप लगाया कि महिला ने जाने से पहले कटाई की मजदूरी में मिले गेहूं, तिल और नकदी को भी साथ ले गई है। अब पूरे परिवार के पास खाने के लिए न तो अनाज है और पैसा। पूरा परिवार रिश्तेदार के यहां रह रहा है। पति ने एसपी से पुलिस की भी शिकायत की है। उसने बताया कि पत्नी के गायब होने की शिकायत करने के लिए 20 अप्रैल को पड़रिया चौकी गए थे लेकिन न तो स्टाफ ने प्राप्ति दी और न कार्रवाई की। यहां तक कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी 25 अप्रैल को आवेदन दिया पर यहां भी रीसिविंग नहीं दी गई।
पुलिस का कहना…
मामले में डीएसपी शशांक जैन का कहना है कि जानकारी अभी ज्ञात हुई है। अगर थाने या हमारे पास आफिस में शिकायती आवेदन आया होगा तो मामले की जांच कर विधि संवत कार्यवाही करेंगे।