मां के लिव इन पार्टनर ने दिया धक्का, पुल से लटकी बेटी ने पुलिस को फोनकर मांगी मदद, फिर…

मां के लिव इन पार्टनर ने दिया धक्का, पुल से लटकी बेटी ने पुलिस को फोनकर मांगी मदद

डेस्क। आंध्र प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 13 साल की लड़की को उसकी मां के प्रेमी ने पुल से धक्का दे दिया। पुल से लटकती लड़की ने किसी तरह पुलिस को फोन किया और अपनी जान बचाई। मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का है। जानकारी के मुताबिक लड़की कीर्तन को उसकी मां 36 वर्षीय पुप्पाला सुहासिनी और एक साल की बहन जर्सी के साथ पुल से धक्का मारा गया था। लड़की प्लास्टिक के पाइप के सहारे लटक गई थी और किसी तरह पुलिस को फोन करने में कामयाब रही।

आरोपी का नाम उलावा सुरेश बताया गया है और वह लड़की की मां का लिव इन पार्टनर था। इंडिया टुडे के मुताबिक जब उसने इन सभी को पुल से धक्का दिया, लड़की ने प्लास्टिक की केबल पाइप को पकड़ लिया। वहां से लटकते हुए उसने किसी तरह अपनी जेब से मोबाइल निकाला और 100 नंबर डायल किया। पुलिस ने लड़की को तो बचा लिया, लेकिन उसकी मां और बहन का अभी तक पता नहीं लग सका है। पुलिस ने बताया कि रविवार भोर में करीब 3 बजकर 50 मिनट पर हमें मदद के लिए एक फोन आया था। हम चार बजे तक मौके पर पहुंच गए। वहां पर एक लड़की ब्रिज पर लटक रही थी और किसी तरह से बचाया गया।

पुलिस द्वारा बचाने के बाद लड़की ने बताया कि सुरेश नाम का व्यक्ति मेरी मां के साथ रहता था। वह हमें राजामहेंद्रवर्मन लेकर गया था। उसने सेल्फी लेने की बात कहकर रावुलापालेम ब्रिज पर कार रोक दी और हम तीनों को पुल से नीचे धक्का दे दिया। पुलिस ने उसकी मां और बहन की तलाश शुरू कर दी है और आरोपी सुरेश की गिरफ्तारी के लिए भी टीम रवाना कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...