राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ की बेटी को किया सम्मानित: माउंटेन गर्ल नैना सिंह धाकड़ को मिला लैंड एडवेंचर अवॉर्ड, ये पुरस्कार पाने वाली CG से पहली…माउंट एवरेस्ट किया था फतह; CM बघेल ने दिया बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की एक और बेटी ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। माउंट एवरेस्ट की फतह हासिल करने वाली बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ को लैंड एडवेंचर अवॉर्ड हासिल हुआ है। 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नैना को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

नैना को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र समेत 15 लाख रुपए भी दिए गए हैं। नैना छत्तीसगढ़ की पहली है जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। नैना के अलावा शुभम धनंजय वनमाली को वाटर एडवेंचर और ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेजनिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत लैंड एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि नैना ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सुश्री नैना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि नैना सिंह धाकड़ ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से में 10 दिनों के भीतर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया था। नैना यह उपलब्धि करने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही है।

दरअसल, नैना सिंह धाकड़ बस्तर के एकटागुड़ा की रहने वाली हैं। नैना करीब 10 साल से पर्वतारोहण में सक्रिय हैं। नैना ने दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट में करीब 8848.86 मीटर की चढ़ाई कर नया कीर्तिमान रचा था। इसके साथ ही दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी लोत्से पर 8516 मीटर की चढ़ाई की थी।

नैना छत्तीसगढ़ की पहली बेटी है जिन्होंने इस कामयाबी को हासिल किया है। इन दोनों चोटियों पर तिरंगा लहराया था। साथ ही ‘बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश भी दिया था। छत्तीसगढ़ की इस धाकड़ बेटी को आज पर्वतारोही के नाम से भी जाना जाता है।
इसलिए दिया जाता है यह पुरस्कार

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने साल 2021 के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों की घोषणा की है। हर पुरस्कार हर साल एडवेंचर के क्षेत्र में दिया जाता है। इसमें लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर और लाइफ टाइम अचीवमेंट ये चार श्रेणियां शामिल हैं।

एडवेंचर के क्षेत्र में संबंधित व्यक्तियों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में धीरज, जोखिम लेने, टीमवर्क और तुरंत सक्षम में प्रभावकारी कदम उठाने की भावना विकसित करने के और प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...